Skip to content

पत्नी की ह्त्या कर फांसी के फंदे पर झुला पति,घरेलु कलह बताई जा रही है हत्या की वजह–

कोरबा /कोरबा जिले के पसान थाना इलाके के ग्राम लैंगा में पत्नी की ह्त्या कर फांसी के फंदे पर झुला पति,घरेलु कलह बताई जा रही है हत्या की वजह, महिला का शव कमरे के अंदर खाट पर पड़ा हुआ मिला वही मृतिका का पति संतराम यादव की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है, बताया जा रहा है कि मृतक संतराम यादव अपनी पत्नी को बल पूर्वक खींच कर कमरे के अंदर ले गया और उसकी गला घोटकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी का फंदा बनाकर झूल गया,

वही आसपास के लोगो का कहना है कि घरेलु कलह इस ददनाक घटना की वजह बनी है,मृतक दम्पति के चार बच्चे है जिसमे सबसे छोटा छः वर्ष का बालक है जो कि अब अनाथ हो गए है, फ़िलहाल सूचना पर पहुची पुलिस ने हत्या और मर्ग कायम कर अपनी जाच-पड़ताल शुरू कर दी है,

Ad