Skip to content

पति से तलाक केस लड़ते-लड़ते पीड़िता से बढ़ी नजदीकियां,अब वकील साहब खुद जा पहुंचे सलाखों के पीछे–  

बिलासपुर / बिलासपुर जिले में एक वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उसके खिलाफ 2 नवंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी,वकील, पीड़ित महिला का केस लड़ रहा था उसे दौरान उससे प्यार करने लगा,और शादी का झांसा देकर उसने कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, महिला ने जब शादी के लिए कहा तो उसने मारपीट की और इंकार कर दिया,जिसके बाद महिला ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था,

महिला की पहले शादी हो चुकी थी औरउसका पति से विवाद चल रहा था, विवाद के बाद उसने कोर्ट में केस किया इस दौरान महिला केस के संबंध में वकील से मुलाकात करती थी,केस लड़ते-लड़ते वकील को महिला से प्यार हो गया, उसने महिला का उसके पति से तलाक कराया इस दौरान दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा जो बिस्तर तक जा पहुंचा,इस बीच वकील ने महिला से वादा किया कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उससे शादी कर लेगा,

Ad

वकील ने महिला से कहा कि उसका उसकी पत्नी से आए दिन विवाद होता है इसलिए उससे तलाक लेकर दोनों शादी करेंगे, परन्तु बाद में वकील ने शादी करने से इनकार कर दिया,जिसके बाद महिला ने सरकंडा थाना में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करा दी,इधर पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर वकील को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला सरकंडा थाना क्षेत्र की रहने वाली है,उसने बताया कि शादी के बाद उसका पति उसके साथ मारपीट करता था, इसलिए उसने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई थी,केस लड़ने के लिए महिला ने वकील से संपर्क किया बाद में उसके पति से उसका तलाक हो गया,महिला ने पुलिस को बताया कि केस के सिलसिले में वह वकील से मिलने जाती थी,इस बीच वकील ने उससे दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार किया इसी दौरान उसने महिला से शादी करने का वादा कर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में जब महिला ने शादी के लिए कहा तो वह मारपीट करने लगा और शादी से इंकार कर दिया।