रायपुर/ रायपुर में सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी के पोस्टर वायरल हो रहें है,अलग-अलग नामों से वायरल पोस्टर में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े शामिल होने को कहा गया, दरअसल बीते शनिवार को पोस्टर कांग्रेस नेता और हिंदू संगठन के हाथ लगा तो बवाल मच गया उन्होंने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की,
मिली जानकारी के अनुसार अपरिचित क्लब भाठागांव स्थित फार्महाउस में 21 सितंबर की शाम 4 बजे से रात 3 बजे तक न्यूड पार्टी का आयोजन कराने वाला था इस मामले में पुलिस ने तेलीबांधा थाने में 2 FIR दर्ज की है, पहली FIR न्यूड पार्टी के आयोजकों पर और दूसरी-स्ट्रेंजर पूल पार्टी के आयोजकों पर हुई है,


इस मामले में पुलिस ने फार्महाउस क्लब, पब पूल और सीनपुल के संचालकों सहित 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में लिया है,हिरासत में लिए गए आरोपियों में से एक आरोपी मंत्री का करीबी बताया जा रहा है,पुलिस सूत्रों के अनुसार पहले इस आरोपी का नाम एक बड़े घोटाले में भी आ चुका है,
बताया जा रहा है कि सभी युवक मिलकर अपरिचित क्लब चला रहे हैं अलग-अलग फार्महाउस, रिसॉर्ट, क्लब और होटलों में पार्टियों का आयोजन करते हैं FIR होने के बाद ‘न्यूड पार्टी’ कैंसिल कर दी गई है,वही इस मामले पर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है, अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने बताया कि खुद पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख 2 दिन के अंदर आयोग को कार्रवाई की रिपोर्ट भेजेंगे,

सबसे पहले समझिए कि न्यूड पार्टी क्या होती है?
दुनिया भर में अलग-अलग तरह की पार्टियों का चलन है, लेकिन ‘न्यूड पार्टी’ इनमें सबसे अलग मानी जाती है,इसमें प्रतिभागी बिना कपड़ों के पूरी तरह नग्न अवस्था में शामिल होते हैं,ये यूरोप और अमेरिका में न्यूडिस्ट बीचेज और रिसॉर्ट बहुत कॉमन है।
इसका मकसद क्या होता है?
यूरोप-अमेरिकी देशों में अपने शरीर को जैसा है उसी तरह स्वीकारना, शर्म या झिझक से बाहर निकलने की कोशिश करना इस आयोजन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है,कपड़ों के बिना प्राकृतिक रूप में कुछ समय के लिए जीना, समान विचारधारा वाले लोगों के बीच रहना, ये भी एक उद्देश्य होता है,
क्या भारत में न्यूड पार्टी की अनुमति है?
भारत में कानूनी और सांस्कृतिक कारणों से सार्वजनिक रूप से न्यूड पार्टी की अनुमति नहीं है, यह प्रैक्टिस ज्यादातर पश्चिमी देशों या इंटरनेशनल न्यूडिस्ट कम्युनिटी तक सीमित है,हालांकि कहीं-कहीं चोरी छिपे इस तरह के आयोजन की खबरें आती रहती है,
रायपुर में क्यों मचा बवाल?
रायपुर में इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कथित ‘न्यूड पार्टी’, ‘स्ट्रेंजर पार्टी’, ‘हाउस पूल पार्टी’ जैसे इवेंट्स के आमंत्रण तेजी से वायरल हुए,इन प्रमोशनल पोस्टर्स में तारीख और समय तक दर्ज है इसमें 21 सितंबर को रायपुर में आयोजन होने की बात कही गई,
पोस्टर में कहा गया कि 18 साल से ऊपर के युवक-युवती पार्टी के लिए आमंत्रित है,वही इसकी सीक्रेट लोकेशन की बात भी कही गई,कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा वायरल पोस्टर्स में शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत तो पहले ही सामने आ चुके थे, अब इसमें नग्नता का लालच देकर युवाओं को आकर्षित करने की बात भी उजागर हो रही है,
न्यूड पार्टी की 40 हजार एंट्री फीस
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि पूल पार्टी के बाद चुनिंदा मेहमानों के लिए एक अलग क्लोज पार्टी आयोजित की जाती थी। यह दूसरी जगह होती थी और इसमें केवल 18 से 20 लोगों को ही प्रवेश मिलता था। क्लोज पार्टी का समय रात 1 बजे से सुबह 6 बजे तक रहता था।
इस पार्टी में प्रवेश शुल्क 40 हजार रुपए तय था, जबकि कपल एंट्री के लिए 1 लाख रुपए वसूले जाते थे। इसमें रूम की व्यवस्था भी की जाती थी। बताया जा रहा है कि इस तरह की पार्टी में हेरोइन और एमडीएमए जैसी नशीली पदार्थों का इस्तेमाल होता था। एक इवेंट पर लगभग 10 लाख रुपए तक खर्च होता था।
स्ट्रेंजर्स पार्टी की 2 हजार एंट्री फीस
स्ट्रेंजर्स पार्टी कारोबारी के फार्महाउस में रखी जानी थी। इसमें एंट्री फीस 2 से 5 हजार रुपए तय की गई थी। यहां सिर्फ भोजन उपलब्ध कराया जाता था, जबकि शराब के हर पैग की कीमत अलग से ली जाती थी। पार्टी में 110 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था थी। यह भी चर्चा है कि पार्टी में हुक्का सर्विस की सुविधा भी मौजूद थी।



