Skip to content

न्यूड पार्टी के आयोजक सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल–

रायपुर / रायपुर पुलिस ने एक बड़े अवैध आयोजन{न्यूड पार्टी}का भंडाफोड़ करते हुए स्ट्रेन्जर हाउस/पूल पार्टी का आयोजन करने वाले आयोजक सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है, यह घटना एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव में आयोजित किए जाने वाले अवैध कार्यक्रम से जुड़ी है,

जिसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित किया जा रहा था पुलिस की एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ अश्लीलता एवं साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है,

Ad

पुलिस के अनुसार, दिनांक 21 सितंबर 2025 को एस.एस. फार्म हाउस भाठागांव में “RAIPUR’S BIGGEST STRANGERS HOUSE/POOL PARTY” का आयोजन प्रस्तावित था। कार्यक्रम का प्रचार विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर “APARICHIT CLUB PRESENT” नाम से किया जा रहा था। इसके लिए इंस्टाग्राम पर “अपरिचित क्लब” नाम का पेज बनाया गया था, जहाँ कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर और वीडियो साझा कर युवाओं को आकर्षित किया जा रहा था।

दिनांक 13 सितंबर 2025 को पुलिस को सोशल मीडिया से सूचना प्राप्त हुई कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कर इंट्री कर रहे हैं,कार्यक्रम में अश्लीलता और अनुचित गतिविधियों की संभावना देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम संजय सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नरेश पटेल सहित टीम को अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के निर्देश दिए,

तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने प्रचारित हो रहे पोस्टरों और वीडियो से आरोपियों की पहचान की। पूछताछ में पता चला कि कार्यक्रम का आयोजन संतोष जेवानी और अजय महापात्रा कर रहे थे, कार्यक्रम के लिए फार्म हाउस संतोष गुप्ता द्वारा उपलब्ध कराया गया था, वहीं अवनीश गंगवानी “WHAT IS RAIPUR” नामक प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रमोशन कर रहा था,

जेम्स बेक, जो वीआईपी रोड तेलीबांधा स्थित हाईपर क्लब का संचालक है, अपने सहयोगियों दीपक सिंह और देवेन्द्र कुमार यादव के साथ मिलकर आयोजन को बढ़ावा दे रहा था,पुलिस ने कार्यक्रम से जुड़े सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 592/25 के तहत धारा 4 स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, धारा 67 आईटी एक्ट तथा धारा 79 भारतीय न्याय संहिता में मामला दर्ज किया है,

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर मिलने वाली ऐसी पार्टियों और इवेंट्स से सतर्क रहें, किसी भी आपत्तिजनक कार्यक्रम की सूचना तुरंत पुलिस को दें,फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है और पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है,पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अश्लीलता, अवैध आयोजन और साइबर अपराध को लेकर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा,रायपुर पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।