Skip to content

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार,पुसौर नें पुलिस ने भेजा रिमांड पर…

रायगढ़ /नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, करीब एक माह से गिरफ्तारी के भय से फरार होकर छिपा हुआ था आरोपी, भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध, पुसौर नें पुलिस ने भेजा रिमांड पर, दरअसल पीड़िता द्वारा दिनांक 28.12.2025 को थाना पुसौर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने घर से सहेली के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना करती थी।

स्कूल जाने के दौरान मनोज खड़िया नामक युवक उसका पीछा कर अश्लील इशारे करता था जिसे वह अनदेखा करती रही, घटना दिनांक 27.12.2025 को जब पीड़िता अपनी सहेली के साथ बाजार जा रही थी, तभी आरोपी मनोज खड़िया उनके पास आकर मोबाइल नंबर मांगने लगा और बालिका द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसका बायां हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की, बालिका के विरोध करने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 351/2025 धारा 75(2), 78(1), (1) भारतीय न्याय संहिता एवं 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई,आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार था,उसकी गिरफ्तारी के लिए पुसौर थाना प्रभारी रामकिंकर यादव द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।

आज आरोपी के गांव में मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया,आरोपी मनोज कुमार खड़िया पिता स्वर्गीय उत्तम खड़िया, उम्र 20 वर्ष, निवासी पुसौर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है,

Ad