बस्तर / जिले से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला समाने आया है, यहाँ आरोपी ने पहले लड़की से दोस्ती की फिर शादी का वादा कर उसे भगाकर हैदराबाद ले गया जहां लकड़ी की एक फैक्ट्री में उसे रखकर उससे लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा, इधर पुलिस में रिपोर्ट होने के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है,

दरअसल ये पूरा मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है,आरोपी धनेश्वर बघेल नगरनार थाना क्षेत्र का रहने वाला है और मार्च 2025 को बोधघाट थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी दोस्ती हुई, फिर दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो प्यार में बदली और फिर एक दिन युवक शादी करने की बात कहकर युवक उसे गांव से भगाकर अपने साथ ले गया,

वहीं नाबालिग के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसपर बोधघाट थाना में FIR भी दर्ज करवाई गई और पुलिस मामले की जांच में जुटी,पुलिस को जाचं में पता चला कि युवक धनेश्वर बघेल युवती को हैदराबाद लेकर गया है,पुलिस ने वहां के लोकेशन का पता लगाया तो जानकारी मिली कि युवक वहां एक लकड़ी की फैक्ट्री में इसे रखा है,
जिसके बाद SP शलभ सिन्हा ने जवानों की एक टीम गठित की और टीम को हैदराबाद भेजा जहां से युवक को पकड़ा गया और उसके कब्जे से नाबालिग को भी बरामद किया गया,नाबालिग ने पुलिस ने बताया कि आरोपी उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते आया है, जिसपर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाई शुरु कर दी है,,
