Skip to content

नाबालिग बालिका से छेड़छाड़,आरोपी पुलिस के गिरफ्त में–

रायगढ़ /बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में थाना पुसौर पुलिस ने बालिका से छेड़खानी के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में महिलाओं और नाबालिग बालिकाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,

Ad

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण में दिनांक 28 जनवरी 2026 को पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाना पुसौर पहुंची और आरोपी राहुल सिंह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी युवक आए दिन उसके आने-जाने पर अशोभनीय टिप्पणियां करता था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

घटना वाले दिन सुबह जब पीड़िता के माता-पिता बाजार गए हुए थे और वह घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान आरोपी राहुल सिंह उसके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर अंदर घुस आया और आरोपी ने पहले उसके पिता के बारे में पूछताछ की। जब पीड़िता ने बताया कि घर में कोई नहीं है, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए बालिका की बेइज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी।

पीड़िता द्वारा शोर मचाने पर उसकी दादी मौके पर पहुंचीं, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। बाद में पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 24/2026 धारा 74, 75(2), 331(3) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई उमाशंकर नायक एवं हमराह स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल सिंह पिता मोहन सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी पुसौर को गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,