Skip to content

नाबालिग बालिका को शादी के नाम पर भगा कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने रिपोर्ट होने के 24 घंटे में किया गिरफ्तार–

रायगढ़ / नाबालिग बालिका को शादी के नाम पर भगा कर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने रिपोर्ट होने के 24 घंटे में किया गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज, पुसौर पुलिस ने मामले में की त्वरित कार्रवाई, दरअसल थाना पुसौर में परिजनों ने नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 25 अगस्त को वह घर से बिना बताए कहीं चली गई है रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध किया,

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक राम किंकर यादव ने त्वरित जांच शुरू की और साइबर सेल की मदद से नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर बरामद कर लिया,

Ad

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा कराए गए कथन में बालिका ने बताया कि उसका परिचय गेरवानी प्लांट में काम करने वाले विनय चौहान उर्फ बुधनाथ (24 वर्ष) से मार्च माह में हुआ था,जब वह परिवारजनों के साथ गेरवानी गई थी बाद में दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग होने लगी,

25 अगस्त को विनय ने उसे गेरवानी बुलाया तो वह घर से दुकान जाने का बहाना बनाकर निकली तो युवक मोटरसाइकिल से उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाया,

पुलिस ने नाबालिग बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट अनुसार आरोपी बुधनाथ उर्फ विनय चौहान आ० ललितराम चौहान उम्र 24 वर्ष सा. कोकियाखार थाना बागबहार जिला जशपुरनगर हाल ग्राम गेरवानी थाना पूंजीपथरा के विरूद्ध धारा 64(2). (एम), 87 बीएनएस एवं 4.6 पॉक्सो एक्ट की धारा विस्तारित किया गया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,

बालिका की पतासाजी गिरफ्तारी की कार्यवाही में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदनलाल गौर, संध्या रानी कोका, प्रधान आरक्षक जेनिपा पन्ना, आरक्षक दिनेश गोंड, डेहरू उरांव, तारिक अनवर की अहम भूमिका रही है,,