Skip to content

नाबालिग का दो साल तक दैहिक शोषण करनेवाला आरोपी पहुचां सलाखों के पीछे–

कोंडागांव/ कोंडागांव में फरसगांव पुलिस ने नाबालिग का दैहिक शोषण करनेवाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,आरोपी अनीश मण्डावी कांकेर जिले के कोटमरगांव का रहने वाला है, दरअसल पीड़िता के परिजनों ने फरसगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उनकी नाबालिग लड़की को अच्छी नौकरी दिलाने के बहाने अपने साथ तमिलनाडु ले गया,

वहां रहने के दौरान उसने दो साल तक लगातार उससे शाररिक संबंध बनाये जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई,इसके बाद आरोपी 8 माह की गर्भवती होने पर उसे वापस उसके घर पर छोड़कर फरार हो गया, जहाँ पीड़िता ने रोते हुए परिजनों को पूरी घटना बताई,परिजनों ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,

Ad

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को कोटमरगांव से गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया जिस पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।