रायगढ़ /होली के दिन रंग-गुलाल खेलने के बाद घर के आँगन में नहा रही युवती से रंग लगाने के नाम पर छेड़छाड़ करना और मना करने पर हाथापाई करना युवक को पड़ा महंगा,पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने पहुचाया सलाखों के पीछे, दरअसल शहर में होली के दिन युवती जब नहा रही थी, तभी मोहल्ले लड़के ने छेड़छाड़ करते हुए गंदी हरकत की, जिसका युवती द्वारा विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी और इसी बीच युवती माँ द्वारा बीच बचाव करने पर उसके साथ भी आरोपी ने धक्का-मुक्की की।

घटना के बाद पीड़िता ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है,जिसमे उसने बताया कि होली के दिन दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के आंगन में बने बाथरम में नहा कर रही थी, इसी दौरान आरोपी बृजेश मंहत (27) वहां पहुंच गया और जबरन छेड़छाड़ करने लगा, विरोध करने पर आरोपी ने पीडिता के साथ मारपीट की,इधर पीड़िता के शोर मचाने पर उसकी मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी।

इस दौरान आरोपी ने पीड़िता की मां के साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आईं। मारपीट की आवाज सुनकर पीड़िता के पिता भी वहां पहुंच गए जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 75(2), 77 और 115(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है, पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया,पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया है फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।




