महासमुंद/नहर में मिली नग्न लाश मामले का खुलासा करते हुए पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दरअसल बीते दिनों ग्राम बेमचा में बडी नहर में पानी में नग्न लाश तैरते मिली थी,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अपनी जाचं शुरू की तो lमृतक की पहचान पिलेश्वर साहू के रूप में हुई, मृतक के मुंह में कपड़ा ठूसा गया था और शरीर पर गंभीर चोटें पाई गई थीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि हत्या योजना बद्ध तरीके से की गई है,

पुलिस ने अपराध धारा 103(1), 238 बी.एन.एस.के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया और जाचं शुरू की और जांच के दौरान पता चला कि मृतक देवकी बघेल के साथ पिछले 5 वर्षों से रह रहा था और अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ चुका था,


पुलिस ने जाचं में पाया कि देवकी बघेल और उसका बेटा सुरेश बघेल घटना के मुख्य आरोपी हैं,जिन्होंने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार की,देवकी ने बताया कि मृतक अक्सर घर आकर शराब पीकर विवाद करता और परिवारिक मामलों में हस्तक्षेप करता था,बीते 09 सितंबर की रात पिलेश्वर साहू उनके घर आया और विवाद शुरू हुआ,
जिसके बाद आरोपियों ने पिलेश्वर साहू को रस्सी से खाट में बांधा और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से गला रेत दिया, आवाज न निकले इसलिए मुंह में कपड़ा ठूसा गया इसके अलावा देवकी ने पेचकस से आंख में वार किया और सुरेश ने गुप्तांग को काटा, मृतक के चेहरे में मुरूम डालकर पहचान छुपाई गई, हत्या के बाद शव और मोबाइल व कपड़े को नहर में फेंके दी, पुलिस ने घटना स्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी, पेचकस और खून लगे कपड़े बरामद कर लिए है,
देवकी बघेल – पति स्व. धनीराम बघेल, उम्र 45 वर्ष, बेमचा, थाना महासमुन्द,सुरेश बघेल – पिता स्व. धनीराम बघेल, उम्र 21 वर्ष, बेमचा, थाना महासमुन्द-दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजे जा रहे हैं,,,,



