Skip to content

नहर में अज्ञात युवक की नग्न लाश मिलने से मची सनसनी,पुलिस मामले की जांच में जुटी–

महासमुंद/महासमुंद जिले के बेमचा-परसवानी रोड स्थित नहर पुल के पास गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में तैरती हुई एक नग्न लाश देखी और तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी,सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया और अपनी कार्यवाई शुरू की,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है,शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है,जांच के दौरान मृत व्यक्ति के चेहरे पर चोट के निशान गले पर धारदार हथियार से कटे का घाव, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ और गुप्तांग कटे होने की बात सामने आई है,

Ad

पुलिस प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या मान रही है, फिलहाल कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और आगे की जानकारी pm रिपोर्ट आने पर पता चल पायेगी,