दुर्ग /दुर्ग जिले में एक शादीशुदा युवक ने युवती को जलाकर मार डाला,दोनों साथ में केटरिंग का काम करते थे इसी बीच नजदीकियां बढ़ी और प्यार हो गया,जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो परेशान होकर युवक ने उसे चापर से मारकर मौत के घाट उतार दिया और पहचान मिटाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

जानकारी के अनुसार युवती भी शादीशुदा थी 7 दिसंबर को घटना वाले दिन आरोपी विजय बांधे (24) अपनी प्रेमिका उर्मिला निषाद (30 साल) को मोमोज खिलाने के बहाने सूनसान जगह नहर के पास ले गया। जहां दोनों बैठकर मोमोज चाईनिज पकौड़ा खाए, इसी बीच विजय ने उर्मिला को मार दिया। विजय बांधे (24) और उर्मिला निषाद (30 साल) के बीच अफेयर 2-3 सालों से चल रहा था।


केटरिंग के काम के दौरान ही दोनों की मुलाकात हुई थी। उर्मिला लगातार विजय पर शादी करने का दबाव बना रही थी। छुटकारा पाने के लिए विजय ने उर्मिला की हत्या करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी प्रेमी विजय बांधे को गिरफ्तार कर लिया है।



