सक्ती / सक्ती जिले के डोलोमाइट गांव झालरौंदा में भूमाफियों ने बड़ा खेल करते हुए लगभग 400 एकड़ की सरकारी जमीन जो छोटे बड़े झाड़ के जंगल के नाम से दर्ज थी, उसे पटवारी तहसीलदार से मिली-भगत कर अपने नाम चढ़वा लिया है, वही कई किसान और व्यापारी भी इनके जाल में फंस चुके है,

पूरे मामले में पटवारी और तहसीलदार की संलिप्ता भी बताई जा रही है, वही बताया जा रहा है कि इसी जमीन के नाम पर इन लोगों ने फर्जी किसान बनकर सरकार को धोखा दिया और धान बेचकर लाखों का बोनस भी डकार गए है,
पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश चंद्रा ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की वही इतने बड़े फर्जीवाड़े की जानकारी लगते ही अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है, वही अब इस मामले पर जिला कलेक्टर जयश्री जैन ने पूरे मामले में जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है,
मगर बड़ा सवाल यही उठता है कि इतने बड़े फर्जीवाड़े के बाद क्या अधिकारी दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करेंगे और जिन लोगों ने फर्जी किसान बनकर शासन को लाखों का चूना लगाया उनसे वसूली कर पाएंगे…????




