Skip to content

नवजात बच्ची को इलाज के बहाने चुराने वाली नर्स सहित गोद लेने वाले दंपत्ति गिरफ्तार…..

जशपुर /जशपुर पुलिस ने बच्चा चोरी का अनोखे मामले को सुलझाते हुए नर्स सहित तीन को गिरफ्तार किया है, दरअसल पत्थलगांव शासकीय अस्पताल की नर्स अनुपमा टोप्पो ने एक नवजात बच्ची को उसके माता-पिता को धोखे में रखकर अवैध रूप से एक दंपत्ति को सौंप दिया जिसपर शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नर्स सहित दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है और बच्ची को सकुशल बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखा गया है,

मामले में पुलिस ने बताया कि प्रार्थी सुखदेव नाग (45 वर्ष), निवासी कोडेकेला घरजियाबथान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दूसरी पत्नी दिलासो बाई ने 28 अगस्त को पत्थलगांव सरकारी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था,

Ad

 30 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी के समय नर्स अनुपमा टोप्पो ने बच्ची को टीका लगाने के बहाने ले जाकर बताया कि बच्ची की तबियत खराब है और इलाज के लिए बाहर भेजना होगा,इसी दौरान कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी करवाए गए,

बाद में प्रार्थी को जानकारी मिली कि बच्ची को कोरबा निवासी दंपत्ति निशिकांत मिंज एवं सुमन वानी मिंज को गोद दे दिया गया है,पिता के संदेह और शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक दर्ज कर जेजे एक्ट की धारा 80, 81 के तहत अपराध कायम किया,


पुलिस ने आरोपियों से बच्ची को गोद लेने के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन वे प्रस्तुत नहीं कर सके, इसके बाद नर्स अनुपमा टोप्पो सहित दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है, 


वही मामले में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बच्ची सुरक्षित बरामद कर चाइल्ड हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में रखी गई है।