Skip to content

नदी में डूबने बालिका की मौत,जाचं में जुटी कोतवाली पुलिस–

रायगढ़ /रायगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत केलो नदी (समलाई घाट) में एक दर्दनाक हादसा हो गया,यहाँ सहेलियों के साथ नहाने गई 8 वर्षीय बच्ची दीपा सारथी की डूबने से मौत हो गई,घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है,


दरअसल जोगीडीपा निवासी दीपा सारथी अपनी सहेलियों के साथ केलो नदी के समलाई घाट के पास नहाने गई थी, इसी दौरान वह नहाते-नहाते नदी की गहराई में चली गई और डूब गई,उसकी सहेलियों ने बचाने का प्रयास किया  लेकिन वे सफल नहीं हो सकीं तो शोर मचाना शुरू किया, 

Ad

बच्चियों की शोर -शराबा सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी और कुछ युवकों ने बच्ची को बचाने नदी में छलांग भी लगा दी, कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लगभग आधे घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची को नदी से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,

अचानक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है,बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है फिलहाल कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है,