Skip to content

नगर सैनिक के जहर खाने के बाद भड़का आक्रोश,जिला सेनानी कार्यालय में धरना प्रदर्शन…

कोरबा/कोरबा जिले में नगर सैनिक संतोष पटेल द्वारा जहर सेवन किए जाने की घटना के बाद जिले के नगर सैनिकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है, आक्रोशित नगर सैनिकों ने शुक्रवार को कामकाज पूरी तरह बंद करते हुए जिला सेनानी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
धरने पर बैठे नगर सैनिकों की प्रमुख मांगों में संतोष पटेल की तत्काल बहाली, जिला सेनानी का तबादला तथा पूरे मामले में दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग शामिल है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों की गैरमौजूदगी से बढ़ा आक्रोश,हैरानी की बात यह रही कि इतने गंभीर घटनाक्रम के बावजूद मौके पर न तो पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और न ही प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी?

Ad

इससे नगर सैनिकों का आक्रोश और अधिक बढ़ गया, स्थिति को देखते हुए जिला सेनानी कार्यालय परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके, आंदोलन को लंबा खिंचने के संकेत देते हुए नगर सैनिकों द्वारा धरना स्थल पर ही भोजन बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है,

प्रदर्शनकारियों का स्पष्ट कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे कार्यालय परिसर से नहीं हटेंगे,फिलहाल पूरे घटनाक्रम से प्रशासनिक महकमे में हलचल मची हुई है और जिले में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।