Skip to content

धांगरडीपा मारपीट मामले में फरार राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को किया गिरफ्तार…

रायगढ़ /”ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई, धांगरडीपा मारपीट मामले में फरार राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को किया गिरफ्तार, दरअसल रायगढ़ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में थाना कोतवाली पुलिस ने धांगरडीपा क्षेत्र में दर्ज दो अलग-अलग मारपीट के मामलों में फरार आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू और आयुष यादव को गिरफ्तार किया है,मुख्य आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 85/2026 और 88/2026 में वांछित था, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में मारपीट घटना के अनुसार 22-23 फरवरी की दरम्यानी रात यादव धर्मशाला भुजबधान तालाब में आयोजित विवाह कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी राजीव यादव उर्फ राजू और उसके साथियों ने डीजे संचालक प्रिंस निषाद के साथ लकड़ी के बत्ता से मारपीट की थी तथा बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता को भी धमकाया गया था।

इसी प्रकार एक अन्य मामले में बजरंग बली मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर खड़े रंजन यादव के साथ भी आरोपी द्वारा गाली-गलौज कर मारपीट की गई थी। दोनों मामलों में थाना कोतवाली में धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। गिरफ्तारी के भय से आरोपी फरार थे,

जिन्हें मुखबिर सूचना पर गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार आरोपियों में राजीव यादव उर्फ राजू पिता गिरधारी यादव उम्र 21 वर्ष निवासी केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पास रायगढ़, वर्तमान पता लक्ष्मीपुर तथा आयुष यादव पिता रमेश यादव उम्र 19 वर्ष निवासी बैकुंठपुर राम मंदिर गली रायगढ़ शामिल हैं।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।