महासमुंद /महासमुंद जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्दा में बीती रात डीजे डांस प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया,यहाँ देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच चाकूबाजी शुरू हो गई,अचानक हुए इस घटना में जहाँ एक युवक की मौत हो गई वही तीन अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए,वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल है,

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कोल्दा में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था,इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया जो खुनी झड़प में बदल गई, दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी होने लगी,इस घटना में ग्राम कोमा निवासी 22 वर्षीय डेनिल दीवान की मौके पर ही मौत हो गई,

बताया जा रहा है कि वह अपने सगे-संबंधियों के साथ डीजे डांस प्रतियोगिता देखने पहुंचा था और अचानक हुई इस हिंसक घटना में उसकी जान चली गई,चाकूबाजी में मनीष, मन्नू और सोमनाथ दीवान भी घायल हुए हैं,तीनों को उपचार के लिए महासमुंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है,
इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है, फिलहाल विवाद की असली वजह और चाकूबाजी में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है,




