Skip to content

देश की 140करोड़ जनता इस कृत्य के लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगी-अरुण साव

रायपुर / दरभंगा (बिहार) में कांग्रेस पार्टी और आरजेडी के मंच से देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उनकी माता जी पर जिस अपमानजनक भाषा का प्रयोग हुआ है वो घोर निंदनीय है और लोकतंत्र में अक्षम्य है,देश की 140करोड़ जनता इस कृत्य के लिए इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

दरअसल बिहार के दरभंगा में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी स्वर्गवासी पूजनीय माताजी के लिए जिस प्रकार से कांग्रेस और RJD के नेताओं ने सार्वजनिक मंच से अपशब्दों और अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह न केवल शर्मनाक है बल्कि भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है,

Ad

यह वही कांग्रेस है, जो आज राहुल गांधी के नेतृत्व में सबसे निचले स्तर पर पहुँच चुकी है। एक गरीब मां का बेटा 11 वर्षों से देश का प्रधानमंत्री बनकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मां भारती की सेवा कर रहा है, तो वह कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगियों को बर्दाश्त नहीं हो रहा, आज फिर कांग्रेस पार्टी अपना असली ‘चाल-चरित्र और चेहरा’ दिखा रही है,

वही जहर, वही घृणा और घटियापन, जिससे उसने वर्षों तक भारतीय राजनीति को कलंकित किया। गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर आज तक, गांधी परिवार ने आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ झूठ, नफरत और षड्यंत्र की राजनीति को ही अपना मंत्र बना लिया है,लेकिन इस बार उन्होंने न केवल एक व्यक्ति पर, बल्कि एक मां की ममता पर सीधा वार किया है,

यह हर मां और हर बेटे का अपमान है। मर्यादा की सीमाएँ लांघ कांग्रेस और RJD ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे अब नैतिक रूप से पूरी तरह दिवालिया हो चुके हैं। देश के 140 करोड़ जनता इस अपमान को न भूले हैं, न कभी भूलेंगे, और लोकतंत्र में इसका जवाब वे उचित समय पर अवश्य देंगे।