Skip to content

दुर्ग-रायपुर के बीच यात्री ट्रेन में किन्नरों ने जमकर मचाया उत्पात,यात्री से की मारपीट जिससे यात्री हो गया घायल–

रायपुर / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के यात्री ट्रेनों में किन्नरों का उत्पात लगातार बढ़ता ही जा रहा है,जिससे यात्रियों को खासे परेशानियों का सामना करना पड़ता है, परन्तु आज तो हद ही हो गई जब किन्नरों ने आज सिंकदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस में दुर्ग-रायपुर के बीच यात्री से जमकर मारपीट की जिससे यात्री घायल हो गया और उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई है,

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग से ट्रेन के छुटने के बाद जनरल बोगी में यात्री के साथ पैसे न दिए जाने को लेकर विवाद हुआ और मामला मारपीट तक पहुंच गया,जिसके बाद निर्जला किन्नर ने यात्री को घायल कर दिया,मिडिया को मिली जानकारी के मुताबिक यात्री का नाम दीपक बताया जा रहा है और वो सिंकदराबाद से रायपुर आ रहा था,

Ad

मारपीट की शिकायत के बाद RPF के जवान एक्टिव हुए और किन्नर को रायपुर में उतारा गया और उसके खिलाफ जीआरपी में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया, RPF सूत्रों के अनुसार पिछले 1 महीने में 120 से अधिक किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है,

कुछ दिन पहले किन्नर के खिलाफ मोबाइल छिनने का मामला सामने आया था, जिसके खिलाफ भिलाई आरपीएफ पोस्ट ने जीआरपी को हेंडओवर कर आरोपी किन्नर के खिलाफ कार्रवाई की थी,