Skip to content

दीपावली से पहले 9.37 लाख का अवैध पटाखा जब्त, वाहन चालक गिरफ्तार…..

सारंगढ़/ दीपावली पर्व से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सारंगढ़ पुलिस ने करीब 9.37 लाख मूल्य का पटाखा जब्त करने में सफलता हासिल की है,यह पटाखा बिना जीएसटी बिल के चोरी-छिपे जिले में खपाने के लिए लाया गया था,

दरअसल एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के विशेष सतर्कता निर्देशों पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सारंगढ़ के जयस्तंभ चौक पर घेराबंदी की और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने स्वराज माजदा वाहन (क्र. CG 10 BR 7484) को रोका, जो किराना और कपड़े के सामान की आड़ में विस्फोटक सामग्री (पटाखा) लेकर आया था,

Ad

वाहन चालक की पहचान प्रकाश साहू (34 वर्ष), निवासी किरारी, मस्तूरी, बिलासपुर के रूप में हुई,पूछताछ और धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस दिए जाने पर चालक प्रकाश साहू ने विस्फोटक पदार्थ परिवहन करने का कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया,

पुलिस ने वाहन को थाना लाकर तलाशी ली, जिसमें 12 खाखी रंग के कार्टून में 9,37,000/- बाजार मूल्य का अवैध पटाखा पाया गया, पुलिस ने अवैध पटाखा और परिवहन में प्रयुक्त 8,00,000/- कीमत की स्वराज माजदा को जब्त कर लिया है,

जिससे कुल जुमला जब्ती 17,36,000/- की हुई है,आरोपी वाहन चालक प्रकाश साहू के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख)(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।