Skip to content

 दादी अम्मा को इश्क का ऐसा चढ़ा बुखार कि वो 35 साल के युवक संग गई भाग,अब परिवार काट रहा है थाने के चक्कर….

यूपी /उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दादी अम्मा को इश्क का ऐसा बुखार चढ़ा कि उसने बेशर्मी की सारी ही सीमाएं लांघ डालीं और 35 साल के युवक संग भाग गई. साथ में घर से कैश और बहुओं के गहने भी ले गई,

अब परिवार थाने के चक्कर काट रहा है,परिवार वैसे ही आर्थिक रूप से कमजोर है जब से दादी भागी है, परिवार की इज्जत तो तार-तार हो रही है साथ ही परिवार को पैसों की भी काफी दिक्कत आ रही है,

Ad

दरअसल ये अजीबो-गरीब प्रेम कहानी मऊरानीपुर थाना क्षेत्र की है,यहां स्यावरी गांव में कामता प्रसाद आदिवासी अपने परिवार संग रहते हैं, घर पर पत्नी, दो बेटे, दो बहुएं और दो पोते हैं,मगर इन दिनों वो पत्नी के लिए थाने में चक्कर काट रहे हैं,

मिली जानकारी के अनुसार कामता प्रसाद की पत्नी सुखवती अपने 35 साल के प्रेमी संग भाग गई है,साथ में गहने और कैश भी ले गई है यही नहीं बहुओं के गहनों को भी वो साथ ले गई है,इससे कामता प्रसाद का परिवार आर्थिक और भावनात्मक दोनों स्तर पर टूट गया है,

पीड़ित पति कामता प्रसाद आदिवासी ने बताया कि वो पेशे से दिहाड़ी मजदूर है और परिवार का पेट पालने के लिए मेहनत मजदूरी करता है, ढाई साल पहले वो पत्नी संग भिंड-मुरैना क्षेत्र के ईंट-भट्टों पर गया था और वहां काम के दौरान पत्नी सुखवती की दोस्ती राठ तहसील के बिहुनी गांव निवासी अमर सिंह प्रजापति से हुई जहाँ दोनों के बीच प्यार पनपने लगा,

पहले पहल तो हमें शक नहीं हुआ मगर बाद में मैंने देखा कि पत्नी दिन भर फोन पर किसी से बात करती है, मैंने फोन चेक किया तो उसमें अमर का नंबर दिखा,मेरी दोनों बहुओं को भी सुखवती पर शक हुआ तो हमने इसके लिए उसे टोका और उसे अमर से वो बात न करने को कहा मगर उसके सिर पर जूं तक न रेंगी,

वो छिपते-छिपाते अमर से मिलती रही कुछ दिन पहले जब मैं अपने बेटे का इलाज कराने झांसी गया हुआ था, तभी सुखवती ने मौका पाकर घर से गहने और लगभग 40 हजार रुपये नकदी उठा ली और प्रेमी अमर के साथ भाग गई,

बहुओं ने मुझे इस बारे में जानकारी दी तो हम सभी सदमे में आ गए, हमें नहीं पता था कि अपना ही सिक्का खोटा निकलेगा समाज में हमारी इज्जत मिट्टी में मिल गई है,ऊपर से घर से सब कुछ लेकर वो भागी है, 40 हजार कैश और अपने ही नहीं बहुओं के गहने भी वो लेकर भागी है,पति और परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सुखवती और अमर की तलाश की जा रही है….