Skip to content

दर्दनाक सड़क हादसे में दो की गई जान,दोस्तों के साथ बाबाधाम दर्शन के लिए आ रहें थे युवक–

रायगढ़ / रायगढ़ शहर के अमलीभौना बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया,यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया,मृतकों की पहचान जनक साहू (19 वर्ष) और भारत यादव (22 वर्ष) के रूप में हुई है, दोनों युवक सारंगढ़ से अपने एक साथी, तोषन चौहान के साथ कोसमनारा बाबाधाम दर्शन के लिए आ रहे थे,

दरअसल पड़ोसी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कोसीर थानां क्षेत्र के ग्राम नूनपानी निवासी जनक और भारत, तोषन चौहान के साथ बाइक से साथियों के साथ गांव से कुल 11 युवकों की टोली कोसमनारा के लिए निकली थी और रात करीब सवा आठ बजे वे अमलीभौना बाबाधाम रोड पास पहुंचे थे,

Ad

इसी दौरान, ओडिशा नंबर (ओडी 09 जेड 7555) का एक तेज रफ्तार ट्रेलर सामने से लापरवाही से आते हुए उनकी मोटरसाइकिल से भिड़ गया, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक बुरी तरह घायल हो गए भारत यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,

हादसे के बाद एम्बुलेंस पहुंचने पर जनक साहू और तोषन चौहान को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाचं उपरांत भारत को मृत घोषित कर दिया और सघन उपचार के बावजूद जनक साहू ने भी दम तोड़ दिया वही तोषन चौहान को कंधे में चोट आई थी और इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है,

जूटमिल पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रेलर को जब्त कर लिया है और उसके फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है फ़िलहाल पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है,

बाईट -सुशांतो बेनर्जी DSP रायगढ़