रायगढ़ /रायगढ़ जिले के थाना तमनार में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर द्वारा क्षेत्र के समस्त ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर विभिन्न अहम बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया,उन्होंने कोटवारों को गांव में अवैध शराब निर्माण व बिक्री पर रोकथाम के लिए समिति गठन हेतु प्रेरित किया और स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर मवेशी छोड़े जाने की स्थिति में पशु मालिकों के साथ-साथ दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों पर भी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी,

बैठक में *“सुरक्षित सुबह”* अभियान की जानकारी साझा करते हुए सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया साथ ही सायबर अपराधों से सावधानी बरतने, औद्योगिक क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही को देखते हुए सावधानी से वाहन चलाने एवं अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के निर्देश दिए गए,


इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और कोटवारों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया,दोनों थानों में हुए इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में सार्थक कदम और सेवा के प्रति समर्पित नागरिकों को उत्सवर्धन करना था।



