Skip to content

थाना तमनार अब फिर से धरमजयगढ़ अनुविभाग में शामिल, एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने तमनार थाने पहुँचकर किया औचक निरीक्षण…

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब इसका जमीनी असर दिखने लगा है,दरअसल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तमनार थाना अब फिर से धरमजयगढ़ अनुविभाग में शामिल किया गया है।

इसी कड़ी में धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने तमनार थाने पहुँचकर औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सख़्त संदेश दिया,बीते दो वर्षों बाद पुराने प्रशासनिक ढांचे में लौटे तमनार थाना के साथ ही पुलिसिंग की रफ्तार तेज़ करने की कवायद शुरू हो गई है।

Ad

निरीक्षण के दौरान एसडीओपी तिवारी ने थाना रिकॉर्ड, लंबित मामलों, सुरक्षा इंतज़ामों और कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।तकनीक के सहारे आधुनिक पुलिसिंग पर ज़ोरएसडीओपी ने स्पष्ट कहा कि अब केवल फिज़िकल गश्त ही नहीं, बल्कि तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग भी ज़रूरी है।

उन्होंने पुलिस स्टाफ को त्रिनयन एप, सशक्त एप और iRAD पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए,इन टूल्स से अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं के विश्लेषण में मदद मिलेगी।औद्योगिक क्षेत्र में विशेष सतर्कताऔद्योगिक क्षेत्र होने के कारण तमनार की चुनौतियाँ अलग हैं।

इसे ध्यान में रखते हुए एसडीओपी ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने, भारी वाहनों से आमजन को होने वाली परेशानी रोकने और नशा, जुआ, सट्टा व चोरी जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ा प्रहार करने के निर्देश दिए। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने और पूरे स्टाफ को “एक्टिव मोड” में रहने के आदेश दिए गए।

त्वरित न्याय और जनता से संवादनिरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीओपी ने लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण और आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाने पर विशेष ज़ोर दिया।