Skip to content

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवार बाइक दम्पत्ती को बेरहमी से कुचला,बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत–

रायगढ़ /रायगढ़ जिले में धरमजयगढ के रैरूमा चौकी के सुपकोना मार्ग पर एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया,यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सवार बाइक दम्पत्ती को बेरहमी से कुचल दिया,जिसमे बाईक चला रहे नवयुवक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई,

मिली जानकारी अनुसार घटना मदनपुर–सुपकोना के बीच रैरुमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पति–पत्नी सवार बाइक को बेरहमी से कुचल दिया और ट्रेक्टर भी अनियत्रित होकर पलट गया,इस घटना में बाईक चला रहे नवयुवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठी महिला किसी चमत्कार की तरह बाल–बाल बच गई।

Ad

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की मुख्य वजह ट्रैक्टर चालक की घोर लापरवाही मानी जा रही है,घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और भय का वातावरण व्याप्त हो गया है,स्थानीय सूत्रों का कहना है कि जिस ट्रैक्टर से यह दुर्घटना घटी है वह जमावीरा निवासी एक भाजपा नेता का बताया जा रहा है।

घटना के बाद से ही ट्रैक्टर मालिक हरसंभव बचाव के प्रयासों में लगे होने की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं,इधर रैरूमा चौकी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।