रायगढ़ / रायगढ़ जिले घरघोड़ा थाना क्षेत्र में अमलीडीह के पास तेज रफ्तार अनियत्रित ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है ,जिसमे बाइक सवार दो लोगों मौके पर मौत हो गई है,

वही एक कि हालात गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमलीडीह के बाजार चौक के पास तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने उपेक्षापूर्ण वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल को ठोकर मारते हुए अनियत्रित होकर सड़क किनारे खेत में घुस गई है,

अचानक हुए इस घटना से वहां अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया था, लोगों के बताये अनुसार तीन लोग बाईक CG 13 BH 9056 में सवार रायगढ़ से घरघोड़ा कि तरफ जा रहे थे उसी समय अमलीडीह के पास दर्दनाक घटना हुई है,ग्रामीणों ने घटना कि सुचना घरघोड़ा पुलिस को दे दी है। सुचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

बाईक सवारों की पहचान रायगढ़ जिले पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजना निवासी गुड्डू पटेल व रजनी पटेल के रूप में हुई है जो कि पति-पत्नी है,वही साथ में बैठी युवती की हालात गंभीर बताई जा रही है
पुलिस ने गंभीर हालात में लड़की को घरघोड़ा हॉस्पिटल ले आई है। वही घटना करीत ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है पुलिस पतासाजी में लग गई है,,




