Skip to content

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को ले लिया अपनी चपेट में,ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौके पर ही हो गई मौत….

जांजगीर-चांपा/जांजगीर-चांपा जिले में एक बार फिर रफ्तार ने कहर देखने को मिला है,यहाँ पामगढ़ थाना क्षेत्र में सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई,मृतक की पहचान डूमरपाली निवासी विनोद जांगड़े के रूप में हुई है,

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक (क्रमांक सीजी 12सी 1295) ने बिलासपुर-शिवरीनारायण मुख्य मार्ग में बाइक को जैसे ही टक्कर मारी बाइक चालक पहिए के नीचे दब गया और उसने मौके पर दम तोड़ दिया,

Ad

घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव को बरामद कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है,