रायगढ़ /रायगढ़ जिले में खरसिया के करीब नेशनल हाईवे 49 एक बार फिर एक सड़क हादसा हो गया,कल देर शाम को ग्राम चपले के पास एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई,
टक्कर का असर इतना भीषण था कि गाड़ी हवा में उछलती हुई काफी दूरी पर जाकर गिरी,इस हादसे में कार सवार चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं, जिनमें से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है,हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी,

खबर मिलते ही डायल-112 की टीम बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची,ठीक उसी समय खरसिया थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव भी हाईवे से गुजर रहे थे,उन्होंने जैसे ही दुर्घटना देखी तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और पूरी टीम के साथ राहत व बचाव कार्य में जुट गए,
स्थानीय निवासियों और पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला,सभी घायलों को फौरन पास के अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम तुरंत उनके इलाज में लग गई,
डॉक्टरों का कहना है कि दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उन्हें डॉक्टरों की सख्त निगरानी में रखा गया है,वहीं बाकी दो घायलों का इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है,
शुरुआती नजर में ऐसा लग रहा है कि कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसकी वजह से ड्राइवर का गाड़ी पर से संतुलन बिगड़ गया,हालांकि पुलिस का कहना है कि घायलों के होश में आने और पूरी जांच के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा,
आपको बता दें कि एनएच-49 का यह हिस्सा लंबे समय से हादसों का हॉटस्पॉट बना हुआ है, चपले इलाके के पास आए दिन गाड़ियां आपस में टकराती हैं या बेकाबू होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाती हैं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं,




