Skip to content

तेज रफ्तार अर्टिगा कार और पल्सर बाइक की आमने-सामने भिड़ंत,बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल…

रायगढ़ /रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में ग्राम सोनबरसा के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार क्रमांक CG04-QD3365 और पल्सर बाइक क्रमांक CG13-BC4259 के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई,टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल घायलों की मदद के लिए एम्बुलेंस को सूचना दी गई,स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों घायलों को आनन-फानन में एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका इलाज जारी है,

बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे, जबकि अर्टिगा कार में दो लोग मौजूद थे,हादसे के कारण कुछ देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा,फिलहाल घायलों की पहचान और हादसे के कारणों का पता नहीं चला है……