Skip to content

तीन सितारा होटल के कमरें में मिली गेल इंडिया कंपनी के जीएम की लाश,पुलिस कर रही मामले की जाचं–

रायगढ़ /रायगढ़ शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल ट्रिनिटी ग्रैंड के रूम में गेल इंडिया कंपनी के जीएम तेजकुमार बड़ा (57 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई, घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेजकुमार बड़ा निवासी सिविल लाइन बिलासपुर पिछले कुछ समय से रायगढ़ में रहकर गेल इंडिया के कार्यालय संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे,वे अपनी टीम के साथ होटल में ही ठहरे हुए थे और जीएम के पद पर कार्यरत थे,

Ad

बताया जाता है कि बीती रात वे देर तक काम करने के बाद अपने कमरे में आराम करने चले गए थे,वही सुबह जब परिजनों ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन बार-बार बजने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला,जिससे चिंतित परिजनों ने होटल स्टाफ से संपर्क कर जानकारी मांगी, होटल के मैनेजर और कर्मचारी जब मास्टर-की से कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो तेजकुमार को पलंग से नीचे फर्श पर पड़े पाए गए,

प्रबंधन ने तत्काल इसकी सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई, मौके पर पहुची पुलिस व होटल स्टाफ ने बेहोशी के हालत में जी.एम. को जिंदल अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के दौरान तेजकुमार को मृत घोषित कर दिया,इसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव का pm पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है,

वही पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा, फ़िलहाल मामले में जाचं जारी है,