Skip to content

तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत,वन अमला मौके पर कर रही मामले की जाचं–

रायगढ़ / तालाब में डूबने से हाथी शावक की मौत हो जाने का मामला सामने आया है,घटना की जानकारी के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है, मामला तमनार वन परिक्षेत्र का है,

मिली जानकारी के अनुसार तमनार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गौरमुड़ी गांव के ग्रामीणों ने तालाब में सुबह हाथी शावक की लाश देखी, गांव के तालाब में हाथी शावक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी सी फ़ैल गई,ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, सूचना पर पहुची वन विभाग की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकाला और अपनी कार्यवाई शुरू की,मृत शावक की उम्र करीब 1 साल बताई जा रही है,

Ad

बताया जा रहा है कि तमनार रेंज में पिछले कुछ समय से 34 हाथियों का दल विचरण कर रहा है जिसमे नन्हे शावक भी है और इसी दल में से एक हाथी शावक की पानी में डूबने से मौत हुई है,