रायगढ़ / रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के चोटीगुड़ा में एक बार फिर खूनी वारदात कि घटना सामने आई है,यहाँ थाना क्षेत्र ग्राम चोटीगुड़ा के बस्ती सराईजोखा में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की डंडे से मारकर निर्मम हत्या कर शव को तालाब के पास फेंक दिया गया,
सुबह जब ग्रामीणों ने तालाब किनारे खून से लथपथ लाश देखी तो इलाके में हड़कंप मच गया,मृतक की पहचान राजराम राठिया (उम्र लगभग 55 वर्ष, निवासी चोटीगुड़ा) के रूप में की जा रही है, प्रारंभिक आशंका के मुताबिक हत्या की यह घटना बीती रात करीब 8 बजे के आसपास हुई होगी,


वही ग्रामीणों का कहना है कि पूरा मामला चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद से जुड़ा हो सकता है, क्योकि मृतक के सिर और प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं,
वही मृतक का आंख भी बाहर आ गई है गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत होना बताया जा रहा है, इधर सूचना मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है,फिलहाल गॉव मे दहशत का माहौल ब्याप्त है और पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।



