रायगढ़ /रायगढ़ जिले में घरघोड़ा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत बरपाली के जोबा तालाब के पास करमवती राठिया के खेत में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है, मृतक कि पहचान विनोद कुमार राठिया पिता मोती लाल उम्र 42 वर्ष निवासी बरपाली के रूप में हुई है,

मिली जानकारी अनुसार मृतक विनोद राठिया कल घरघोड़ा आया हुआ था, रात में जब घर वापस नहीं आया तो परिजन सुबह ढूंढने निकले थे,जब परिजन ढूंढ़ते हुए जोबा तालाब के पास विनोद कि लाश मिली,लाश मिलने कि सुचना ग्राम पंचायत सरपंच राम कृष्ण राठिया को दी गई,सरपंच के साथ परिजन घरघोड़ा थाना पहुंचे और घटना कि सुचना पुलिस को दी, सुचना पर पहुचीं पुलिस ने मौका मुआइना कर आगे कि कार्यवाई शुरू कर दी है,

मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार ठंड से ग्रामीण कि मौत को होने का अनुमान लगाया जा रहा है,वही मौत के सही कारणों का पता पुलिस कि जाँच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा…



