Skip to content

ढाबे पर नशेड़ियों का हंगामा-चाकू से हमला कर तीन को सुला दी मौत की नींद…..

धमतरी/रायपुर से घूमने पहुंचे तीन युवकों की बीती रात बेरहमी से हत्या कर दी गई, घटना धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना स्थित सिहावा रोड पर अन्नपूर्णा ढाबे में हुई,पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान सूरज तांडी (संतोषी नगर, रायपुर), नितिन तांडी (संतोषी नगर, रायपुर) और आलोक ठाकुर (सेजबहार, रायपुर) के रूप में हुई है,

मिली जानकारी के अनुसार पांच दोस्त रायपुर से धमतरी घूमने निकले थे और रास्ते में उक्त ढाबे पर कुछ पूछने के लिए रुके,उस समय वहां 6-7 युवक पहले से मौजूद थे जो नशे की हालत में ग्राहकों से गाली-गलौज कर रहे थे,

Ad

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने 300 रुपए का खाना खाया था, लेकिन भुगतान नहीं किया और विवाद करते रहे,इस बीच ढाबे में मामूली बहस मारपीट में बदल गई,

इसी दौरान हमलावरों ने चाकू से तीनों पर हमला कर दिया,एक युवक को तो 100 मीटर तक दौड़ाते हुए ले जाकर सीने में वार किया गया,वारदात के दौरान बाकी दो साथी किसी तरह भागकर जान बचाने में सफल रहे,

घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा लेकिन तीनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया,

घटना के बाद पुलिस ने सभी छह से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे अचानक हुए झगड़े और नशे में बेकाबू हमलावरों की हरकत को कारण बताया जा रहा है,

मामले में धमतरी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई जारी है,घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया गया है,,,