Skip to content

ढाई साल के मासूम के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म,आरोपी पुलिस के गिरफ्त में– 

कोरबा / कोरबा से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है,यहाँ एक माशूम के साथ उसके माकन मालिक के नाबालिग बेटे ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि पीड़िता का परिवार आरोपी के घर में किराएदार के तौर पर रहता था, पीड़िता की मां घर लौटी तब अपचारी को घिनौना कृत्य करते रंगे हाथों पकड़ा, इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं पुलिस कार्रवाई के बाद मकान मालिक ने पीड़ित परिवार को घर खाली करवा दिया,

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त ढाई साल की मासूम घर में अकेली थी,तभी मौके का फायदा उठाकर नाबालिग बालक ने घर में घुसकर माशूम के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया,इस बीच काम से वापस घर लौटी पीड़ित की मां ने मकान मालिक के नाबालिग बेटे को घिनौना कृत्य करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया,

Ad

पीड़ित परिवार की शिकायत के बाद की गई कार्रवाई से नाराज मकान मालिक ने धमकी देकर उन्हें घर खाली करवा दिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर ने मामले के संबंध में जानकारी दी कि पीड़ित पक्ष का बयान दर्ज कर लिया गया है,अपचारी बालक को बाल कल्याण समिति में पेश किया जायेगा,