रायपुर/ ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही को मारी टक्कर,गंभीर रूप से घायल ट्रैफिक सिपाही को निजी अस्पताल में किया गया भर्ती,दरअसल बीती रात को VIP रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में कार चालक ने तेज रफ्तार से कार चलते हुए ट्रैफिक सिपाही को जोरदार टक्कर मार दी,

इस दौरान कार चालक ने बैरिकेट समेत ट्रैफिक सिपाही को काफी दूर तक घसीटा और थोड़ी दूर जाकर बीच सड़क पर कार पलट गई, जिससे कार चालक और साथ में बैठा साथी भी चोटिल हो गए,इस घटना में जहाँ ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि उसकी एक टांग टूट गई है

फ़िलहाल तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी कार चालक सिद्धांत दान और साथी आदित्य चौधरी हिरासत में लिया है और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,



