Skip to content

डीएसपी कल्पना वर्मा मामले में प्रशासन ने उठाया कड़ा कदम,डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित…

रायपुर/रायपुर के होटल व्यवसायी दीपक टंडन और दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा से जुड़े विवाद में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है,गृह विभाग को सौंपी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि डीएसपी कल्पना वर्मा ने कारोबारी से न केवल बड़ी रकम और महंगे उपहार स्वीकार किए, बल्कि वॉट्सऐप चैट के माध्यम से विभाग से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां भी साझा कीं।


जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार ने डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है,यह निर्णय प्रशासनिक स्तर पर लिया गया है ताकि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा सके, जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान डीएसपी कल्पना वर्मा को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा,निलंबन का आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है।




प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।