Skip to content

डबरी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या कर डबरी में शव डालने की जताई जा रही हैं आशंका……

रायगढ़ / चानमारी स्थित डबरी (तालाब) में तैरती हुई मिली है युवक की लाश, कैलाश सारथी 19 वर्ष, निवासी डूगरूपारा के रूप में की गई है मृतक की पहचान, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का मामला, मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शव को देखकर पुलिस को दी सूचना,

सूचना पर धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है,मृतक के सिर और शरीर पर पाए गए हैं चोट के निशान, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर डबरी में फेंका गया होगा युवक का शव,

Ad

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा मौत के असली कारणों का खुलासा,