रायगढ़/ ट्रेलर वाहन के चपेट आया बाइक सवार, बाइक सवार युवक की मौके पर ही हो गई मौत, हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर कर दिया चक्का जाम, जिससे दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार, आवागमन हुआ बाधित,

दरअसल यह घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में देलारी के पास सरायपाली तालाब के सामने हुई है, जहाँ ट्रेकर वाहन क्रमांक CG 04 JD 7616 के चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतक की पहचान सुशील यादव पिता बलीराम यादव (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो किसी काम से मोटरसाइकिल से जा रहा था,इस हादसे के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने घटना के विरोध में सड़क जाम कर दिया है ,

इधर घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर और हालात को काबू में करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं,



