Skip to content

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत,चक्रधर नगर पुलिस कर रही मामले की जाचं…

रायगढ़/रायगढ़ जिले के कुकुर्दा गांव निवासी एक युवक की सोमवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई,प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के जामगांव रेलवे स्टेशन के निकट मनुआपाली समपार के पास डाउन चौथी लाइन पर हुई, मामले में पुलिस आत्महत्या की आशंका सहित विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिमांशु गुप्ता निवासी कुकुर्दा के रूप में हुई है,बताया जा रहा है कि सुबह करीब 9 बजे वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आ गया,घटना की सूचना गुड्स ट्रेन के चालक ने रेलवे अधिकारियों को दी, जिसके बाद जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।

चक्रधर नगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

परिजनों के अनुसार, हिमांशु गुप्ता का विवाह पिछले वर्ष हुआ था और उसके परिवार में पत्नी तथा एक छोटा बच्चा है, परिजनों ने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ समय से गुमसुम और उदास रहता था, हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।