Skip to content

चार पहिया वाहन और बाइक मे भिड़ंत,बाइक सवार युवक की मौके पर मौत…

रायगढ़/ तेज रफ्तार चार पहिया वाहन और बाइक मे भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात आगे की कार्रवाई में जुट गई है,घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटकाकानी का है,

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राकेश प्रधान (34 वर्ष), निवासी ग्राम मनवापाली, थाना चक्रधर नगर, किसी काम से रायगढ़ गया था और शाम करीब 6 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था, इसी दौरान कोटरापाली ओवरब्रिज के पास जामगांव की ओर से तेज रफ्तार में आ रही टाटा एस वाहन के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया,

बताया जा रहा है कि अनियंत्रित वाहन ने सामने से आ रही राकेश की बाइक से भिडंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई,

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी,पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है,वहीं हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है,