दुर्ग /दुर्ग जिले में झाड-फूक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है,यहाँ बेटी के बीमार होने पर मां ने बेमेतरा जिले के एक बैगा को झाड़ फूंक के लिए बुलाया, घटना दिन 22 दिसंबर को बैगा घर पहुंचा और नाबालिग की स्थिति देखकर बाहरी हवा का साया बताया फिर झाड़-फूंक का नाटक करने लगा,इसके बाद उतरन नींबू फेंकने का बहाने अपने साथ घर से दूर ले जाकर घटना को अंजाम दे दिया,

दरअसल नंदिनी नगर थाना क्षेत्र में रहनेवाली पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब थी, इसी दौरान 22 दिसंबर को बेमेतरा जिले के ग्राम परसबोड़ के रहने वाले परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैगा को इलाज और झाड़फूंक कराने के लिए अपने घर बुलाई थी, आरोपी घर पहुंचा और बेटी की हालत देखते हुए बाहरी हवा का साया बताया और झाड़फूंक करने के बाद उतरन नींबू फेंकने का बहाना बनाया और नाबालिग बेटी को अपने साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी के भीतर ले गया जहाँ उसने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

वही आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी जिससे पीड़िता डर के कारण चुप रही। अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को बेटी ने दो दिन के बाद अपनी मां को बताया,इसके बाद परिजनों ने नंदिनी नगर थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज करते हुए विवेचना शुरू की और मामले में आरोपी युवक परमेश्वर का गिरफ्तार कर लिया और अब आगे की कार्यवाई जारी है,,



