रायगढ़ जिले के संबलपुरी नाला क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब झाड़ियों में दो ग्रामीणों के शव पड़े मिले, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की मौत वन्यप्राणियों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से हुई है,
मृतकों की पहचान छोटे रेगड़ा निवासी मंत्री यादव उर्फ पुनीलाल यादव (51 वर्ष) और संदीप एक्का (24 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते शाम को दोनों पांच अन्य ग्रामीणों के साथ घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे, इस बीच परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, पर कोई सुराग नहीं मिला।


इसके बाद ग्रामीण थाना पहुंचकर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई, वही अब ग्रामीणों को सूचना मिली कि संबलपुरी नाला के पास झाड़ियों के भीतर में दो शव पड़े हैं, मौके पर पहुंचे परिजनों ने शवों की पहचान की, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है,फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



