झांसी / उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिला कारागार के जेलर के सरकारी आवास में काम करने वाली नौकरानी पर लाखों रुपये की चोरी का आरोप लगा है,
पुलिस के अनुसार नौकरानी पहले रोज़-रोज़ जेलर की पैंट और शर्ट की जेब से 500, 1000 या 2000/- रुपये निकाल लेती थी,रकम कम होने की वजह से किसी को तुरंत शक नहीं हुआ।

सबसे दुखद बात यह रही कि जब भी जेब से पैसे गायब होते, जेलर और उनकी पत्नी एक-दूसरे पर शक करने लगते,दोनों के बीच कई बार बहस और झगड़े भी हुए, लेकिन किसी को अंदाज़ा नहीं था कि असली चोरी घर में काम करने वाली नौकरानी कर रही है।
कुछ समय बाद जब घर में रखे करीब 6 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात भी गायब हो गए, तब मामला पुलिस तक पहुंचा,जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, पूछताछ और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नौकरानी तक पहुंच बनाई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि चोरी के बाद नौकरानी नकदी और जेवर अपने बॉयफ्रेंड को दे देती थी,पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,
पुलिस का कहना है कि चोरी की रकम और जेवरों का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया गया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि कई बार शक अपनों पर होता है, जबकि असली गुनहगार कोई और निकलता है,




