Skip to content

जिस प्रेमी के पत्नी ने अपने बसे-बसाए घर छोड़कर गई,उसने उसका वो हाल किया…??

इंदौर /मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रेमी के लिए जिस पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने गई महिला ने प्रेमी के खिलाफ ही थाने पर शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है, जब रुपए खत्म हुए तो मारपीट की गई और फिर उज्जैन से इंदौर की ट्रेन में बैठाकर रवाना कर दिया, महिला फिर अपने पति के पास आई और पूरी प्रताड़ना की आपबीती अपने पति को बतलाया,

दरअसल आरोपी प्रेमी ने शादी का झांसा दिया तो पीड़िता ने अपना घर छोड़ा और दो लाख रुपए और सोने के जेवर लेकर उसके साथ रहने चली गई ,मगर अय्याश प्रेमी ने रकम खर्च कर दिए और रुपये ख़त्म होने के बाद मारपीट के साथ उसे जलती हुई सिगरेट से दागता रहा,

Ad

थाना चंदननगर पुलिस के मुताबिक घटना क्षेत्र में रहने वाली महिला पुलिस ने उसकी शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया,पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह विवाहिता है और आरोपी से उसकी पहचान थी,आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया और पहली बार अपने घर पर दुष्कर्म किया।

इसके बाद जब मेरे पति काम से जाते तब मिलने के लिए मेरे घर पर आता और कई बार संबंध बनाया,जब उसने शादी करने का लालच दिया तो मैं उसकी बातों में आ गई और अपने घर से नकद दो लाख रुपए और सोने की जेवर लेकर उसके पास चली गई,उसने मुझे अपने साथ किराए के कमरा लेकर पीथमपुर, इंदौर और सीहोर में रखा।

इस दौरान वह मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा,धीरे धीरे मेरी ज्वेलरी और रुपए खाने पीने और रहने में खर्च कर दिए,जब पैसे खत्म हो गए तो वह और पैसों की मांग करने लगा था,जब इसका विरोध किया और उसे शादी करने को कहा तो उसने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी, वह मेरे शरीर पर जलती सिगरेट से दाग देता था।

काफी प्रताड़ीत किया और एक दिन मुझे इंदौर की ट्रेन में बैठा दिया मैं धोखा खाकर वापस आई और इंदौर आकर अपने पति को सारा घटनाक्रम बताया और पुलिस की शरण ली, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।