Skip to content

जिस्मफरोशी के काले खेल में 7 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में,

अंबिकापुर/राजधानी रायपुर से लेकर दुर्ग,भिलाई, बिलासपुर और कोरबा जैसे इलाकों में आये दिन जिस्मफरोशी के काले खेल पर छोटी-बड़ी कार्रवाई पुलिस कर रही है, इस सूची में अब एक नया नाम अंबिकापुर का भी शुमार हो गया है,पुलिस ने यहां भी छापेमारी करते हुए इस धंधे से जुड़े करीब 7 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर आकाशवाणी चौक के पास औचक छापेमारी की तो वहां मौजूद लोगों के बीच हड़कंप मच गया,पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो देह व्यापर में लिप्त एक महिला समेत सात लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया, पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को भी अरेस्ट किया है।

Ad

 बहरहाल पुलिस अब इस जांच में जुटी है कि, देह व्यापार का यह खेल सिर्फ अंबिकापुर तक ही सीमित है या अन्य राज्य या पड़ोसी जिले में भी आरोपियों का नेटवर्क फैला है,बहरहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है,संभवतः पुलिस इस मामले में जल्द ही कोई बड़ा खुलासा कर सकती है।