Skip to content

जिससे मांगी पनाह-उसी ने लुट ली आबरू,पुलिस में मामला दर्ज…….

रायपुर /राजधानी रायपुर में पुलिस ने छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, दरअसल पीड़िता ने छेड़छाड़ से बचने के लिए एक सैलून में पनाह ली, जहाँ सेलून संचालक आरोपी योगेश सेन ने जबरजस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया,वहीं पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिव धृतलहरे को भी गिरफ्तार किया है,

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत का रिपोर्ट दर्ज कराई,कि बीते 30 जून को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने उसकी मां के साथ हाथ बांह पड़कर छेड़खानी करने लगा तो उसकी मां दौड़ते हुए पास के खुशी सैलून दुकान के भीतर में चली गई,

जहां खुशी सैलून दुकान के संचालक योगेश सेन ने सूनेपन का फायदा उठाते हुए दुकान का शटर बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर पीड़िता को सेलून में ही रात भर बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म किया,

जिसके बाद पीड़िता ने मामले की सिकायत पुलिस में की,जिसपर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने थाना धरसीवा जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 315/25 धारा 75 351 (2), 115 (2), 64 (2)(ढ), 127 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध किया है,

प्रकरण के आरोपी शिव धृतलहरें पिता देवराज धृतलहरें उम्र 39 वर्ष पता मेघा मेडिकल के पीछे ग्राम सांकरा थाना धरसीवा, जिला रायपुर एवं योगेश सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 40 वर्ष साकिन कुरूद सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।