Skip to content

15 मार्च तक मनरेगा के सभी कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित,टॉप10 में 9वे पर जिला रायगढ़…

रायगढ़ / रायगढ़ जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम यानी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत स्वीकृत और प्रगति पर चल रहे कार्यों को 15 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तर पर कुल 1 लाख 71 हजार 574 मानव दिवस की स्वीकृति के साथ 4 हजार 204 नरेगा कार्य संचालित हैं। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 90 दिनों की मजदूरी से जुड़े 10 हजार 793 श्रमिकों के लिए 4 हजार 997 कार्य स्वीकृत हैं।

राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी लंबित कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के लिए मनरेगा विभाग ने चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। योजना के अनुसार इसी सप्ताह 895 कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। एक मार्च तक 1 हजार 515 कार्य पूर्ण किए जाएंगे। इसके बाद 8 मार्च तक 874 कार्य और 15 मार्च अंतिम तिथि तक कुल 3 हजार 706 कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे शेष सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाएगा।

इधर वीबी जी राम जी योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 125 दिनों की रोजगार गारंटी दी जा रही है। मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है और अब सात दिवस के भीतर श्रमिकों के खातों में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश हैं। पारदर्शिता बढ़ाने के लिए डिजिटल मॉनिटरिंग और एआई आधारित निगरानी प्रणाली लागू की गई है, जिससे कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।